वाशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं तो इन 5 बातों को नोट कर लें

वाशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं तो इन 5 बातों को नोट कर लें वाशिंग मशीन खरीदना है, लेकिन दुकान में आरपीएम, ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक जैसे शब्दों में उलझे हुए हैं। पहले इन्हें जान लें, फिर खरीदें वाशिंग मशीन। आज लोगों के पास समय की कमी है। लोग इस थोड़े से समय में ही अपने ऑफिस के काम के साथ-साथ घरेलू काम भी करना चाहते हैं, जिसमें कपड़े धोना भी शामिल है। बदलती तकनीक में इसी को देखते हुए वाशिंग मशीन भी अधिक एडवांस्ड आने लगी हैं वाशिंग मशीन के प्रकार वाशिंग मशीनों को फ्रंट लोडिंग और टॉप लोडिंग मशीन के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। फ्रंट लोडिंग में कपड़ों को सामने से डाला जाता है, जिन्हें आप देख पाएंगे कि कैसे कपड़े की जबरदस्त धुलाई हो रही है। वहीं, टॉप लोडिंग में कपड़े ऊपर से डाले जाते हैं। फ्रंट लोडिंग वाली वाशिंग मशीन की तुलना में टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन सस्ती होती है। फुली या सेमी ऑटोमेटिक तकनीक के आधार पर वाशिंग मशीन दो प्रकार की होती है, फुली ऑटोमेटिक या सेमी ऑटोमेटिक। जब भी आप इसे खरीदें, तो पहले अपनी आवश्यकताओं को समझें, फिर निर्णय लें। फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन कपड़े अंदर डालने के बाद स्वतः धोती एवं सुखाती है। लेकिन, सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन में आपको टब में कपड़े निकाल ड्रायर में डालने होते हैं। यह फुली ऑटोमेटिक से सस्ती होती है। क्या होता है आरपीएम वाशिंग मशीन में कपड़े सुखाने के लिए स्पिन चक्र को प्रति मिनट आरपीएम (रिवोल्यूशन पर मिनट) के रूप में मापा जाता है। आरपीएम जितना अधिक होगा, उतनी ही जल्दी यह आपके कपड़े को सुखाएगी। हालांकि, यह कपड़ों के प्रकारों पर निर्भर करेगा। नाजुक कपड़े के लिए, स्पिन चक्र 300-500 आरपीएम है, जबकि जींस के लिए लगभग 1,000 आरपीएम है। तापमान नियंत्रण अगर वाशिंग मशीन में हीटर है, तो यह सुविधा पानी के तापमान को समायोजित करने में मदद करेगी। यह सर्दियों में ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। इसके अलावा, गर्म पानी से कपड़े बेहतर साफ हो जाते हैं। कुछ मशीनों में भाप की सुविधा होती है, जो गंदगी और दाग से अच्छी तरह लड़ने में मदद करती है। कुछ कंपनियां हैं, जो अच्छी क्वालिटी की फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन और सेमी ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन बनाती हैं, जिन्हें आप जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें तीन वाशिंग मशीन के बारे में। सैमसंग 6.5 किलोग्राम ‘डब्ल्यू 65 एम 4000 एचए: छोटे परिवार के लिए यह एक बेहतरीन वाशिंग मशीन है। इसकी स्पिन कि अधिकतम गति 700 आरपीएम है। इसमें क्विक वाश, डेलीकेट्स, ब्लेंकेट, जींस, ईको टब क्लीन, स्पिन ओनली आदि वाश मोड हैं। इसका टब स्टेनलेस स्टील से बना है और बॉडी फाइबर की है। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, प्रीसेट टाइमर, लिंट फिल्टर, मेमोरी बैकअप आदि फीचर हैं। यह 325 वॉट पावर लेती है। इसमें वाश मोटर 325 वॉट पावर लेता है और स्पिन मशीन 350 वॉट पावर लेती है। इसमें ऑटो पावर ऑफ का विकल्प भी मिलता है। यह 906 मिलीमीटर ऊंची, 540 मिलीमीटर चौड़ी, 568 मिलीमीटर लंबी और 31 किलोग्राम वजन की है। Get the Best Price at IndiaMART for: Laundry Washing Machine - Laundry Washing Machine - Laundry Machine Latest Price, Manufacturers & Suppliers Industrial Washing Machine - Industrial Washing Machine at Best Price in India Commercial Washing Machine - Commercial Washing Machine - Commercial Laundry Latest Price, Manufacturers & Suppliers आईएफबी सेनोरिटा एक्वा एसएक्स 1000 आरपीएम 6.5 किलोग्राम: यह 6.5 किलोग्राम क्षमता के साथ एक बेहतरीन वाशिंग मशीन है। इस मशीन में लोअर ड्रायर टाइमर का विकल्प भी है। इसके अंदर आपको स्मार्ट सेंस, एक्सप्रेस वाश, एक्वा कंसर्व, टब क्लीन, जींस, डेलीकेट्स आदि वाशिंग मोड मिलते हैं। इसका टब स्टेनलेस स्टील से बना है और बॉडी प्लास्टिक से बनाई गई है। इसमें आपको डिजिटल डिस्प्ले मिलती है, जिस पर सारे वाशिंग विकल्प होते हैं। यह 325 वॉट पावर लेती है। इसमें ऑटो पावर ऑफ का विकल्प भी मिलता है। इसकी ऊंचाई 95 सेंटीमीटर, चौड़ाई 57 सेंटीमीटर, लंबाई 59 सेंटीमीटर और वजन 35 किलोग्राम है। इसमें लॉक ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें 3डी व्हर्लपूल स्टेवाश अल्ट्रा 6.5 किलोग्रामः इसका डिजाइन बहुत जबदस्त है। यह अच्छी क्षमता वाली वाशिंग मशीन है। छोटे परिवार के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें नार्मल, स्पीडी, हैवी और डेलीकेट वाशिंग मोड मिलते हैं। इसमें लिंट फिल्टर होता है। इसके टब को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसमें जेडपीएफ टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। इसका टब स्टेनलेस स्टील से बना है और बॉडी मेटल की है। यह भी 360 वॉट पावर लेती है। यह 87 सेंटीमीटर ऊंची, 54 सेंटीमीटर चौड़ी और 56 सेंटीमीटर लंबी है। सिस्टम, एक्वा एनर्जी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है।

Comments